֍:20 अप्रैल तक यूपी के कई जिलों में होगी बारिश§ֆ:मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 20 अप्रैल तक यूपी के अलग-अलग जिलों में बारिश होगी. हालांकि इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इस दौरान वज्रपात को लेकर भी अलर्ट है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. खुले स्थान पर हों तो, पक्के मकान की तरफ जाएं और खुद को बचाएं.§֍:सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश§ֆ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें. घायलों का समुचित उपचार कराया जाए.§उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है.18 अप्रैल से अगले 3 दिनों तक प्रदेश के 50 जिलों में बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी और बिजली गिरने को लेकर भी भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से अलर्ट जारी हुआ है. बता दें कि गुरुवार को भी लखनऊ, गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई. इस बदलाव से तापमान में गिरावट जरूर आएगी, लेकिन किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं.

