֍:सलमान को फिर मिली धमकी§ֆ:धमकी को लेकर फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. सलमान खान और उनकी फैमिली की तरफ से भी कोई रिएक्शन नहीं आया है. एक्टर के फैंस ये खबर पढ़ने के बाद चिंतित हो गए हैं. उन्हें अपने चहेते भाईजान की टेंशन होने लगी है. इससे पहले भी सलमान को कई बार धमकी मिल चुकी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की तरफ से कई बार एक्टर को धमकाया जा चुका है. उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस की रेकी तक की गई थी. लेकिन टाइट सिक्योरिटी की वजह से ये हमला टल गया था. लगातार मिल रही इन धमकियों के बावजूद सलमान खान अपने काम को लेकर एक्टिव रहे. उन्होंने अपने काम से समझौता नहीं किया. §֍:जब सलमान के घर पर हुई थी फायरिंग§ֆ:2024 में सलमान और उनके घरवालों को सबसे बड़ा झटका लगा था. एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की गई थी. तब सुबह के करीब 5 बजे हुए थे. हमलावरों ने कुल 5 राउंड फायरिंग की थी. इसमें से चार फायर सलमान के घर की तरफ किए गए और एक गोली बिना फायर के जमीन पर गिरी. ये फायरिंग 7. 65 MM बोर की पिस्टल से की गई थी. गनीमत ये रही कि जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था. गैलेक्सी अपार्टमेंट पर जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे.§बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिर से धमकी मिली है. मुंबई के वर्ली में स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर एक्टर के लिए धमकी भरा मैसेज किया गया. जिसमें सलमान खान को घर में घुसकर मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मैसेज भेजने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

