֍:दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर §ֆ:इन कैमरों की मदद से वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन कर उसकी उम्र और प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) की जांच की जाएगी. यदि कोई वाहन 15 साल से अधिक पुराना है या उसके पास वैध PUC नहीं है, तो उसे फ्यूल नहीं दिया जाएगा. पर्यावरण विभाग के मुताबिक अप्रैल के अंत तक सभी 500 पेट्रोल पंपों पर यह सिस्टम पूरी तरह से काम करने लगेगा.
§֍:नहीं मिलेगा 55 लाख गाड़ियों को पेट्रोल§ֆ:फिलहाल 105 सीएनजी स्टेशनों और 372 पेट्रोल पंपों पर यह डिवाइस लग चुकी है, जबकि शेष 23 स्टेशनों पर इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से चल रहा है. योजना पहले 1 अप्रैल से लागू होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे टालना पड़ा. अब इसे जल्द ही पूरी तरह लागू किया जाएगा.
इस पूरे अभियान की निगरानी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा स्वयं कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कदम.
§Delhi Old Vehicles: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को काबू में लाने के लिए सरकार ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है. अब पुराने और नियमों के अनुसार “कंडम” हो चुके वाहनों को फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा इस नई नीति को लागू करने के लिए दिल्ली के 477 फ्यूल स्टेशनों पर ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाए जा चुके हैं.

