֍:पुलिस की गिरफ्त में कन्हैया कुमार §ֆ:बताया जा रहा है कि सीएम आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पहले पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन कांग्रेसी पीछे नहीं हटे रहे थे. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. फिलहाल मामला शांत हो गया है.§मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने कन्हैया के साथ-साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान और स्टेट प्रेसिडेंट गरीबदास समेत 30 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है.

