֍:NIA हेडक्वार्टर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, JLN मेट्रो स्टेशन का एक गेट बंद §ֆ:तहव्वुर राणा कुछ घंटों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच जाएगा. इससे पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है. एनआईए मुख्यालय के आस-पास के इलाकों में भी सुरक्षा को लेकर सख्ती कर दी गई है. जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 को बंद कर दिया गया है. गौरतलब है कि जेएलएन मेट्रो स्टेशन के पास ही एनआईए का हेडक्वार्टर स्थित है.§अमेरिका से प्रत्यर्पित किए गए 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को स्पेशल विमान के जरिए आज भारत लाया जा रहा है. वह गुरुवार दोपहर दिल्ली पहुंचेगा, जहां उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा. इसके बाद उसे राजधानी की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा, जहां उसकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं. इससे पहले राणा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां एनआईए आरोपी की कस्टडी की मांग करेगी.

