Flash:
— Yuvraj Singh Mann (@yuvnique) February 16, 2024
11 people killed and 4 injured in a fire that broke out in paint factory in outer Delhi's #Alipur on Thursday evening, police said.
The deceased are yet to be identified and the bodies shifted to Babu Jagjeevan Ram Hospital, they said.
Among those 4 admitted to… pic.twitter.com/HKRXyS6Wrt
§֍:सामने आई आग लगने की वजह §ֆ:कल देर रात सर्च अभियान के लिए घटनास्थल पर बुलाई गई एनडीआरएफ की टीम के एक सदस्य ने शुक्रवार को बताया कि खतरनाक कैमिकल से भरे ड्रम के अलावा फैक्ट्री के भीतर बने भूमिगत टैंकों ने भी जान और माल को हानि पहुंचाई है।
800 से एक हजार वर्ग फीट आकार के फैक्ट्री परिसर के मध्य भाग से लेकर अंत तक टीन शेड बनाया गया था। इसी टीन शेड के नीचे तीन से चार भूमिगत टैंक मिले हैं। सभी टैंक छोटे आकार के लग रहे हैं।
§֍:टैंकों के पास मिले सबसे ज्यादा शव§ֆ:अनुमान है कि ये टैंक कैमिकल से भरे थे, संभवतया यही कारण है कि इसी क्षेत्र में सबसे ज्यादा शव बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री परिसर से एक एलपीजी गैस सिलेंडर भी मिला है।
आग लगने के बाद सर्च अभियान में शामिल दमकल सेवा विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि तीन शव फैक्ट्री के कार्यालय के आसपास मिले थे और दो साइड में मिले थे।
§֍:दिनभर चला सर्च अभियान§ֆ:स्थानीय लोगों के फैक्ट्री परिसर और शव के होने की शंका जाहिर करने के बाद एनडीआरएफ ने शुक्रवार को दिनभर सर्च अभियान जारी रखा।
एनडीआरएफ के अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने से कुछ समय पहले फैक्ट्री के अंदर 15 चाय गई थी, इसी आधार पर दिनभर सर्च अभियान चलाया गया। टीम ने अर्थ मूवर की मदद फैक्ट्री परिसर से भारी भरकम टीन शेड के अलावा दीवार भी गिरा दी
§अलीपुर स्थित पेंट फैक्ट्री में आग के बाद कैमिकल से भरे ड्रम ने ही तबाही नहीं मचाई, बल्कि फैक्ट्री के अंदर जमीन में बनाए गए टैंक जानलेवा साबित हुए। फैक्ट्री में जिस जगह जमीन में टैंक थे, वहीं सबसे ज्यादा शवों की बरामदगी हुई है।
खबरों की मानें तो, फैक्ट्री परिसर में तीन से चार भूमिगत टैंक भी मिले हैं और अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी कैमिकल से भरे हुए थे।भूमिगत टैंक जानलेवा साबित हुए और फैक्ट्री से बाहर तबाही का कारण कैमिकल से भरे ड्रम बने।

