֍:इन चीजों पर मिल सकती है रियायत§ֆ:भारत अमेरिका से कई प्रकार की वस्तुओं का आयात करता है. इसमें अखरोट, बादाम, सेब और क्रैनबेरी शामिल हैं. जानकारों की मानें तो भारत, अमेरिका के साथ गहरे व्यापारिक संबंध बनाना चाहता है. अधिकारियों की तरफ से बताया किया है कि अमेरिकी अखरोट और बादाम पर इंपोर्ट ड्यूटी में रियायत देने और क्रैनबेरी पर इसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए बातचीत चल रही है. §֍:
कितनी है इंपोर्ट ड्यूटी?
§ֆ:दोनों देशों के बीच इस साल के अंत तक द्विपक्षीय व्यापार समझौता होगा. साल 2030 तक 500 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य रखा है. भारत की तरफ से बादाम पर 42-120 फीसदी और सेब पर 50 फीसदी स्टैंोडर्ड ड्यूटी लगती है. लेकिन, अखरोट पर 100 से 120 फीसदी के बीच ड्यूटी लगाई जाती है. भारत की तरफ से चेरी और क्रैनबेरी पर 30 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगाई जाती है. §अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान कर दिया है. इसमें भारत की 9 वस्तुओं पर 27 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया है. टैरिफ चार्ट में भारत के लिए दर 26 प्रतिशत बताई गई, लेकिन आधिकारिक आदेश में यह आंकड़ा 27 फीसदी है. इन सबसे अलग भारत और अमेरिका के बीच एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भी बातचीत जारी है. गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गइ है.

