֍:क्या था मामला?§ֆ:मुस्कान और साहिल सौरभ हत्याकांड में आरोपी हैं. मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर लंदन से लौटे पति की हत्या की. शव के टुकड़े कर एक नीले ड्रम में भरकर उसे सीमेंट से चिन दिया था. इसके बाद दोनों आरोपी हिमाचल के मनाली में ट्रिप पर चले गए. बताया गया कि अगली पेसी 15 अप्रैल को है. जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा के अनुसार मुस्कान अपनी बेटी पीहू और परिवार से मिलने की बात कही है. वहीं, दूसरी ओर इस मामले में चार्जशीट भी तैयार हो गई है. बताया जा रहा है कि मुस्कान ने अन्य महिलाओं के साथ जेल में धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही है, उसने सुंदरकांड का पाठ भी किया है. वह सिलाई व कढ़ाई का कार्य सीख रही है वहीं साहिल ने बागवानी में रुचि दिखाई है.§मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत की ह्त्या मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी हुई. दोनों हत्यारोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. जेल जाने के बाद दोनों की पहली पेशी हुई. इसी दौरान न्यायिक हिरासत को और बढ़ाया गया है. दोनों ही आरोपियों की जेल के अंदर से ही पेशी हुई. इस दौरान जब दोनों ने एक दूसरे को देखा तो वे भावुक हो उठे.

