֍:कृषि मंत्री ने कही ये बात§ֆ:रोड शो के दौरान कृषि मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, सीहोर जिले में करीब 35,000 लाभार्थियों को अपने मकान मिले हैं. यह योजना गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है.” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें कृषि और ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया.§֍:किसानों के लिए मोदी सरकार की पहल§ֆ:मोदी सरकार की ओर से किसानों की मदद के लिए किए गए प्रयासों की कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सराहना की. उन्होंने विशेष रूप से उर्वरकों पर दी जा रही रिकॉर्ड सब्सिडी, पीएम-जनमन योजना के तहत बुनियादी ढांचे के विकास, और घरेलू कृषि को बढ़ावा देने के लिए आयात-निर्यात शुल्क पर महत्वपूर्ण फैसलों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा किसानों के हित में काम किया है. सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और मैं प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार का धन्यवाद करता हूं.”§֍:उर्वरक सब्सिडी बड़ा कदम§ֆ:इस वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार ने उर्वरक सब्सिडी के रूप में लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, ताकि किसानों को सस्ते उर्वरक मिल सकें और उनकी लागत में कोई वृद्धि न हो. चौहान ने कहा, “किसानों को भरोसा दिलाता हूं कि उर्वरक की कीमतें स्थिर रहेंगी और कोई भी अतिरिक्त खर्च सरकार उठाएगी.” केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह बयान इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मोदी सरकार कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार निभा रही है. पीएम आवास योजना, उर्वरक सब्सिडी और किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं सरकार की दृढ़ नीयत को प्रदर्शित करती हैं. §केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने सरकार की कृषि और ग्रामीण कल्याण के लिए प्रतिबद्धता उजागर की.

