֍:कितनी हुई कमाई?§ֆ:इस फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. दूसरे दिन थिएटर्स में भाईजान के फैंस की भारी भीड़ दिखी और फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले 11.54 फीसदी का इजाफा हुआ. इसने पहले सोमवार को 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह से फिल्म ने दो दिन में 55 करोड़ रुपये कमा डाले.§ֆ:इसने मंगलवार को 19.5 करोड़ का कलेक्शन किया. अब फिल्म का कुल कलेक्शन 74.5 करोड़ रुपये है. लेकिन भले ही कमाई में गिरावट आई है, पर ये फिल्म सिंगल स्क्रीन्स पर हाउसफुल चल रही है. सोशल मीडिया और क्रिटिक्स की आलोचना के बाद भी ‘सिकंदर’ का खुमार खत्म नहीं हो रहा है, मंगलवार को इसलिए शाम और रात के शोज में करीब 26% ऑडियंस ऑक्यूपेंसी रही है.§֍:मुंबई में खोला गया सिंगल स्क्रीन§ֆ:फिल्म ने महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे मास सर्किट से सबसे ज्यादा कमाई की है. तीसरे दिन लखनऊ के शोज में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली. बेंगलुरु में 29.75 फीसदी शोज में भीड़ दिखी। हैदराबाद में 27% और चेन्नई में 23% व जयपुर में शोज में 27.75 फीसदी भीड़ देखने को मिली. यहां तक कि मुंबई में दर्शकों की भीड़ देखते हुए गैटी गैलेक्सी थिएटर ने बरसों से बंद अपना एक और सिंगल स्क्रीन ‘जेम एंड ग्लैमर’ फिर से खोल दिया है.§सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिंकदर’ 30 मार्च को रिलीज हुई. इसने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया. सलमान खान के के फैंस और ईद की छुट्टी की बदौलत फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन भी बंपर कमाई की. अभी भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, क्योंकि ईद का सेलिब्रेशन तीन दिनों तक चलता है. इसीलिए मंगलवार को गिरावट के बावजूद एआर मुरुगादॉस की फिल्म अभी भी मजबूत स्थिति में है. आइये जानते हैं, ‘सिकंदर’ का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

