֍:भारत ने भेजी राहत सामग्री §ֆ:शनिवार सुबह भारत के वायुसेना स्टेशन हिंडन से ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी गई है. ये राहत सामग्री भारतीय वायुसेना के विमान C 130 J से म्यांमार पहुंची है. इसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाईजिन किट्स, सोलर लैंप, जेनरेटर सेट, जरूरी दवाएं (पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, कैनुला, सीरिंज, दस्ताने, कॉटन बैंडेज, यूरिन बैग आदि) शामिल हैं.§֍:भारत ने चलाया ऑपरेशन ब्रह्मा §ֆ:विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ऑपरेशन ब्रह्मा के जरिए म्यांमार में भूकंप प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. भारत भीषण भूकंप से प्रभावित म्यांमार के लोगों की सहायता के लिए फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में कार्य कर रहा है. 15 टन राहत सामग्री की हमारी पहली खेप यांगून में पहुंच गई है.§भूकंप ने पांच देशों को हिला कर रख दिया है. म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप ने तबाही मचाई है. बांग्लादेश और चीन के भी कुछ हिस्सों में भूकंप ने हिला दिया है. भारत के मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस बीच, भारत सरकार अलर्ट हो गई है और भूकंप प्रभावित देशों में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं.

