֍:2 रुपये पहुंचा टमाटर§ֆ:करनाल के टमाटर व्यापारियों का कहना है कि 2 रुपये तक कीमतें पहुंचने पर किसान काफी परेशान हैं. पधाना गांव की टमाटर मंडी में टमाटर के दाम ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. किसानों का कहना है कि मंडी में टमाटर 2 रुपये किलो बिक रहा है. किसानों का कहना है कि टमाटर की 42-66 हाइब्रिड फसल लेकर पहुंचे हैं. इसको उगाने में एक किले की लागत एक लाख रुपए आती है और मंडी में टमाटर 2 रुपये किलो बिक रहा है. टमाटर की एक क्रेट 6500 रुपये में बिक रही है. किसान के खर्च भी नहीं निकल रहे हैं. §֍:खेतों में फसल छोड़ रहे किसान§ֆ:एक किसान ने कहा कि मंडी में टमाटर की फसल लेकर आए थे. पूरे सीजन में टमाटर का बहुत बुरा हाल रहा. 2 रुपये किलो भी टमाटर नहीं बिक रहा है. उनका कहना है कि जब टमाटर के दाम बढ़ते हैं तो संसद तक बात चली जाती है. लेकिन अबकी बार टमाटर की वो हालत है कि 2 रुपये किलो बिक रहा है. कई किसान टमाटर की फसल के खेतों में बर्बाद कर रहे हैं. ऐसे में मजदूरों की दिहाड़ी भी निकालना मुश्किल हो गया है.§देश के लगभग सभी घरों में सब्जी में टमाटर मुख्य रूप से डाला जाता है. लेकिन इन दिनों यह किसानों के लिए परेशानी बन गया है. हरियाणा के करनाल में टमाटर किसानों ने कीमतों में भारी गिरावट हो गई है. ऐसे में बाजार में टमाटर बेचने जाते हैं तो एक-दो रुपये से ज्यादा का भाव नहीं मिल रहा है. इतना कम दाम मिलने से किसान निराश हो गए हैं. हरियाणा के करनाल में टमाटर उगाने वाले किसान खासे परेशान हैं.

