֍:घंटों बाद बुझी आग§ֆ:सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन टीम को सूचित कर कई घंटों बाद आग पर काबू पाया गया. दोपहर 4 बजे लगी जिस पर रात करीब 11 बजे तक काबू पाया जा सका. देर रात तक पुलिस-प्रशासन का अमला मुस्तैद रहा. जिला कलेक्टर अदिति गर्ग और एसपी अभीषेक आनंद भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया. घटना का असल कारण अबी तक सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो प्लांट के भीतर वेल्डिंग का काम चल रहा था.§֍:जिला एसपी ने कही ये बात§ֆ:मंदसौर जिले के एसपी अभीषेक आनंद ने बताया कि नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के शक्करखेड़ी गांव में आगजनी की यह घटना हुई. जल जीवन मिशन के पाइप में आग लगी थी, जिस पर देर रात काबू पा ली गई. वहीं, आसपास के गांव में और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सूचना दी गई. साथ ही आसपास के खेत मालिकों को भी सूचित किया गया. फिलहाल आग को काबू पा लिया गया है. अब घटना में नुकसान का आकलन और आग लग के कारणों का पता लगाया जाएगा.§मध्य प्रदेश के मंदसौर में गुरुवार शाम एक बड़ी घटना हुई. सरकार की किसानों के लिए करोड़ों की सौगात वाली एक योजना में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के पाइप में भयानक आग लग गई. कंपनी के प्लांट के भीतर लगी आग में हजारों संख्या में रखे पाइप जलकर राख हो गए. इस घटना के दौरान करोड़ों का नुकसान हुआ.मंदसौर में सरकार की करीब 2300 करोड़ की सूक्ष्म सिंचाई योजना का काम चल रहा है, जिसके तहत खेतों में सिंचाई पाइप डालने का काम हैदराबाद की कंपनी द्वारा किया जा रहा है. घटना के बाद लपेटे देख लोगों में अफरातफरी मच गई.

