֍:”वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा§ֆ:एपीडा के सहायक महाप्रबंधक हरप्रीत सिंह ने बताया कहा, “देश के किसानों, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, उत्पादकों और उद्यमियों के लिए अवसरों के सृजन के विजन को साकार करने के लिए, इंडिया पैवेलियन में अलग-अलग प्रकार के घरेलू मूल्य वर्धित उत्पादों की एक विस्तृत शृंखला पेश की गई, जिसमें अलग-अलग प्रकार के कृषि उत्पाद, प्रसंस्कृत खाद्य और पेय पदार्थ शामिल हैं.”§֍:इन चीजों का हुआ प्रदर्शन§ֆ:लंदन में भारत के उप उच्चायुक्त सुजीत घोष ने एपीडा और उच्चायोग के अधिकारियों की मौजूदगी में इंडिया पैवेलियन का उद्घाटन किया. एपीडा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में आए लोगों ने बासमती चावल से लेकर शहद, नमकीन से लेकर पीनट बटर, मखाना, सॉस, बाजरा, सोया चाप, बेबी कॉर्न, मसाला सोडा, सूखा पेठा, राजमा चावल, समोसा, दाल चावल, सरसों का साग और चना चावल जैसे रेडी-टू-कुक (आरटीसी) व्यंजन और नारियल जैसे व्यंजनों का लुत्फ उठाया.§पिछले हफ्ते लंदन में अंतरराष्ट्रीय खाद्य और पेय कार्यक्र का आयोजन हुआ. इस दौरान भारत ने भी इसमें भागीदारी की. भारत ने अपने जैविक उत्पादों बाजरा, आम, अमरूद जैसे कई अन्य चीजों का प्रदर्शन किया. जिससे कार्यक्रम में लोग काफी अकृषित हुए. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने गुजरात, पंजाब, तेलंगाना, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के 16 निर्यातकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की भागीदारी का आयोजन किया था. वहीं, इस कार्यक्रम में आयातकों द्वारा दिखाई गई रुचि के आधार पर व्यापारिक सौदे होने की उम्मीद है.

