֍:एक्शन में पंधेर§ֆ:किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मुक्तसर साहिब जेल से रिहा होने के बाद लाइव आकर बयान जारी किया. इसमें उन्होंने मीडिया साथियों को सुबह 9 बजे बहादुरगढ़ किले पर पहुंचने की अपील की. बतीयी जा रहा है कि वो किसान आंदोलन को लेकर खुलासा कर सकते हैं.§ֆ:लाइव वीडियो में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, “मुझे मुख्तार साहिब जेल से रिहा कर दिया गया है, और मैं सुबह 9 बजे के आसपास बहादुरगढ़ किले में पहुंचूंगा और वहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा… मैं पंजाब सरकार और जिस तरह से हमारे मोर्चों को नष्ट किया गया, उसकी कड़ी निंदा करता हूं… हम अपने सहयोगियों के साथ अपनी भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे.”§֍:आज होगा विरोध प्रदर्शन§ֆ:आज कई किसान नेता और किसान संगठन पंजाब में सरकार के बर्ताव और मोर्चे को कुचलने और, किसानों के जब्त सामान को वापस करने, नुकसान के मुआवजे की मांग के खिलाफ, संयुक्त किसान मोर्चा के तहत संगठन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के सामने धरना देकर अपना विरोध व्यक्त करेंगे. §ֆ:किसानों के इस रिहाई को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा. वहीं, राज्य में शंभू और खनौरी बार्डर पर मोर्चा खत्म होने के बाद भी किसानों का आंदोलन जारी रहने के संकेत हैं. आज पंजाब में किसान अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे. वहीं, 31 मार्च को भी किसान संगठन और किसानों ने देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.§ֆ: §पंजाब सरकार ने 19 मार्च को गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को आज सुबह यानि शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया है. वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 28 मार्च को पंजाब सरकार और राज्य की पुलिस दमन के खिलाफ डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है. इस रिहाई को लेकर माना जा रहा है कि मान सरकार किसानों के सामने झुक गई है. पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार नेताओं को सुबह 3 बजे रिहा कर दिया. इसमें किसान आंदोलन के बड़े चेहरे सरवन सिंह पंढेर, अभिमन्यु कोहाड़ सहित कई बड़े नेता शामिल हैं.