֍:कृषि मंत्री ने कही ये बात§ֆ:उन्होंने आगे कहा कि केंद्र ने राज्य सरकारों को तूर, मसूर और उड़द दाल खरीदने की अनुमति दी है, उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे राज्यों में राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) के माध्यम से तूर दाल की खरीद का काम चल रहा है. चना, सरसों और मसूर दाल की खरीद पर बोलते हुए चौहान ने जोर देकर कहा कि इनकी खरीद प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा योजना) के माध्यम से की जाएगी.§ֆ:उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय ने राज्य सरकारों को तूर, मसूर और उड़द दाल खरीदने की अनुमति दे दी है. तूर दाल की खरीद का काम चल रहा है. आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में NAFED और NCCF के माध्यम से एमएसपी पर खरीद जारी है. मैं राज्यों से अपील करता हूं कि वे MSP पर खरीद की इस योजना को ठीक से लागू करें. पीएम आशा योजना के तहत चना, सरसों और मसूर की खरीद भी की जाएगी. हमने सरसों की खरीद के लिए अलग-अलग राज्यों को मंजूरी दी है. हमने तमिलनाडु में खोपरा की खरीद के लिए भी मंजूरी दी है.§केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकारों से किसानों के समर्थन में अपील की है. इसमें उन्होंने किसानों की कोई भी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे नहीं खरीदने को कहा है. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि फसलों का खरीद मूल्य MSP से नीचे न जाए और इन खरीद में राज्य सरकारों से भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा है.

