֍:अब सेफ रहेगा आपका Whatsapp§ֆ:दोनो पार्टीज मिलकर वर्कशॉप का आयोजन करेंगे. इसके अलावा डिजिटल स्कैम्स को लेकर लोगों को जागरुक करेंगे. बताते चलें कि भारत में कई लोगों को स्कैमर्स शिकार बना चुके हैं. कई लोगों की तो बैंक खाता तक खाली हो चुका है. §֍:केंद्रीय मंत्री से मुलाकात §֍:§ֆ:WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कपलन ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुलाकात की. ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बातचीत के दौरान Meta और DoT की पार्टनरशिप को लेकर बातचीत की.§֍:ऑफिसर को किया जाएगा ट्रेन§ֆ:इस पार्टनरशिप के तहत DoT ऑफिसर्स को वर्कशॉप के अंदर ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें संचार मित्र और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (TSPs) को भी ट्रेन्ड किया जाएगा. §भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स (DoT) ने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के साथ पार्टनरशिप की है. अब दोनो मिलकर Meta के ‘स्कैम से बचो’ कैंपेन को आगे बढ़ाएंगे. यहां वे लोगों को स्कैम और स्पैम वाले मैसेज व कॉल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे.

