֍:कुणाल कामरा को शिवसेना नेता की धमकी §ֆ:उन्होंने कहा कि कुणाल कामरा हद से बाहर हो गया है. अभी पानी सिर के ऊपर से चला गया है. उसने शिंदे साहब को लेकर जो वीडियो बनाया था, हमने उसका प्रसाद उसके स्टूडियो में जाकर उसे दिया था. अब वो जानबूझकर हर दिन एक नया वीडियो जारी कर रहा है. वह जानबूझकर इस तरह की हरकत कर रहा है. §֍:‘शिवसेना की भाषा में मिलेगा प्रसाद’ §ֆ:देसाई ने कहा कि कामरा ने पहले शिंदे साहब को बदनाम किया. फिर सीतारमण मैडम को बदनाम किया. पीएम मोदी के बारे में भी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया. यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट पर भी गलत बयान दिया. अब समय आ गया है कि हम शिवसैनिक उसे शिवसेना की भाषा में जवाब दें. हम लोग मंत्री हैं लेकिन शिवसैनिक पहले हैं. हमारी सहनशीलता अब खत्म हो गई है और अब हम उन्हें अपनी भाषा में जवाब देंगे. §महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी पर विवाद जारी है. शिंदे पर कामरा की टिप्पणी से भड़के शिवसैनिकों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा. इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री शंभूराज देसाई ने कामरा को धमकी दी है.

