֍:तुअर की खरीद §ֆ:तुअर के प्रमुख उत्पादक राज्यों में अब तुअर की खरीदी में तेजी आई है. नए वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने राज्य के उत्पादन का 100% मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत तुअर, उड़द और मसूर की खरीद को मंजूरी दी है. इस कदम से किसानों को अधिक लाभ मिलेगा और आयात पर निर्भरता भी कम होगी.§֍:राज्य-वार खरीद योजनाएं§ֆ:खरीफ 2024-25 सीजन के दौरान, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश राज्यों में तुअर (अरहर) की MSP पर खरीद को मंजूरी दी गई है. कर्नाटक में इस खरीद अवधि को 90 दिन बढ़ाकर 1 मई तक किया गया है.
अब तक, इन राज्यों में कुल 2.46 लाख मीट्रिक टन तुअर (अरहर) की खरीद की गई है, जिससे 1,71,569 किसान लाभान्वित हुए हैं. वहीं, केंद्र सरकार ने आरएमएस 2025 के तहत चना, सरसों और मसूर की खरीद को भी मंजूरी दी है. इस साल चने की कुल स्वीकृत मात्रा 27.99 लाख मीट्रिक टन और सरसों की 28.28 लाख मीट्रिक टन है, जबकि मसूर की स्वीकृत मात्रा 9.40 लाख मीट्रिक टन है.
§मोदी सरकार ने अपने आगामी बजट में कई घोषणाएं कि हैं, जिसमें 2028-29 तक दालों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए अगले चार वर्षों तक तुअर, उड़द और मसूर की 100% खरीद की जाएगी. इसी के चलते केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण और उनके हितों को प्राथमिकता दी है. मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधारों और योजनाओं के माध्यम से किसानों की बेहतरी के लिए कई अहम कदम उठाए हैं. केंद्र सरकार किसानों की उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित कर रही है, ताकि किसानों को अपनी मेहनत का सही मूल्य मिल सके.

