֍:आईएमडी ने जारी किया पूर्वानुमान§ֆ:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.2°C था और आर्द्रता का स्तर 81% से 17% के बीच था. यह गर्मी का असर अगले दिनों में और बढ़ सकता है. आने वाले हफ्ते में बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तापमान और बढ़ेगा, जिससे वहां भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, सप्ताह के अंत तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.§֍:पहाड़ी राज्यों में मौसमी बदलाव§ֆ:जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. वहीं, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अनुमान है. काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (CEEW) का कहना है कि इस बार लू (हीटवेव) वाले दिनों की संख्या 15-20% तक बढ़ सकती है. हीट आइलैंड इफेक्ट के कारण गर्मी लंबे समय तक बनी रहेगी और मानसून में भी देरी हो सकती है. §देश में मौसम गर्म हो रहा है. अब राष्ट्रीय राजधानी में भी इसका असर तेजी से दिखने लगा है. बुधवार 26 मार्च को रिज 40.1°C दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे गर्म दिन बन गया है. सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 38.9°C रहा, जबकि सोमवार को यह 36°C था. दिल्ली के साथ आसापस के राज्यों में लोग दोपहर की गर्मी से काफी परेशान हैं.

