• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

केंद्र सरकार ने लॉन्च की बेहतरीन योजना, अब बिजली बिल से ऐसे मिलेगा छुटकारा

Fiza by Fiza
February 15, 2024
in सफ़लता की कहानी
0
केंद्र सरकार ने लॉन्च की बेहतरीन योजना, अब बिजली बिल से ऐसे मिलेगा छुटकारा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:सरकार ने लॉन्च की नई योजना §ֆ:दरअसल, 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने 300 यूनिट तक फ्री बिजली स्‍कीम की घोषणा की थी, जिसे अब PM Surya Ghar Yojana: मुफ्त बिजली योजना (Muft Bijli Yojana) के नाम से लॉन्‍च किया गया है. इस योजना के तहत लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी. साथ ही इससे पैदा होने वाली अतिरिक्‍त बिजली को बेचकर सालाना 17 से 18 हजार रुपये तक की कमाई भी कर सकते हैं.
सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखते हुए पीएम ने कहा कि सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं. 75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान कर 1 करोड़ परिवारों को रोशन करना है.

§֍:लोन और सब्सिडी भी दिया जाएगा§ֆ:PM मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों के बैंक अकाउंट में सब्सिडी भेजी जाएगी. साथ ही रियायत दर पर Bank Loan भी दिया जाएगा. केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी की आम लोगों पर इसके लागत का ज्‍यादा भार नहीं पड़े. प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल से रजिस्‍टर्ड किया जाएगा.

§֍:इस योजना से होगी कमाई§ֆ:प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि इस योजना को जमीनी स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए, शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि इस योजना से कम बिजली बिल, कमाई और रोजगार पैदा होगा.

§֍:कहां करना होगा अप्‍लाई? §ֆ:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सभी आवासीय उपभोक्‍ताओं, खासकर युवाओं से अपील की है कि वह https://pmsuryaghar.gov.in पर अप्‍लाई करें. आप इस वेबसाइट पर जाकर Rooftop Solar पर क्लिक कर अप्लाई कर सकते हैं. यहीं से आप क्लिक कर सब्सिडी और कैसे अपने घर की छप के सोलर लगवा सकते हैं इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं.

केंद्र सरकार इस योजना को लेकर बेहद सक्रिय है. अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले https://pmsuryaghar.gov.in/consumerRegistration पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें. यही बार आप कलकुलैट कर सकते हैं कि आपको कितनी सब्सिडी मिल सकती है. इसमें ग्राहक को बताना होता है कि आप मंथली औसत बिजली बिल कितना भरते हैं, उसके बाद बचत को कैलकुलैट कर सकते हैं.

§֍:योजना की क्या है खासियत§ֆ:बता दें, पीएम मोदी ने पिछले महीने 22 जनवरी को इस योजना की घोषणा की थी, जिसके बाद अंतरिम बजट में इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और अब घर-घर इस योजना को पहुंचाने के लिए अप्लीकेशन प्रोसेस भी शुरू हो गया है.
पीएम मोदी के एक ट्वीट में पीएम सूर्योदय योजना का नाम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना लिखा गया. जिसमें प्रधानमंत्री ने बताया कि इस योजना के लिए सरकार ने 75 हजार करोड़ रुपये का बजट बनाया. जिसका लक्ष्य एक करोड़ लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त में बिजली देना रखा गया है. सरकार लोगों पर सोलर पैनल की लागत का बोझ नहीं डालेगी. इसीलिए बड़ा बजट बनाया गया है.
§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोगों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली (Free Bijali) का लाभ देने के लिए एक योजना की शुरुआत कर दी है. यह योजना सिर्फ मुफ्त में बिजली ही नहीं, बल्कि कमाई का भी मौका देगी. साथ ही रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत 75000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का निवेश किया जाएगा.

Previous Post

SC का निर्देश, 5 साल में सरकार को बताना होगा किस- किस ने खरीदे इलेक्टोरल बॉन्ड

Next Post

केंद्रीय कृषि मंत्री और आसियान के महासचिव के बीच नई दिल्ली में बैठक हुई

Next Post
केंद्रीय कृषि मंत्री और आसियान के महासचिव के बीच नई दिल्ली में बैठक हुई

केंद्रीय कृषि मंत्री और आसियान के महासचिव के बीच नई दिल्ली में बैठक हुई

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.