֍:सोनाली सूद का हुआ एक्सीडेंट§ֆ:नागपुर में ही 24 मार्च को सोनाली सूद के साथ हादसा हुआ था. कार में सोनाली सूद, उनकी बहन का बेटा और एक महिला थी. सोनाली की कार एक ट्रक से टकराई, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई. फिलहाल सोनाली नागपुर में है. उनका इलाज चल रहा है. सोनू सूद आज पत्नी के पास 25 मार्च की सुबह नागपुर पहुंचे थे.§֍:सोनू सूद ने बताया हाल§ֆ:सोनू सूद ने पत्नी सोनाली सूद के एक्सीडेंट को लेकर बात भी की है. उन्होंने बताया कि सोनाली ठीक हैं. एक्टर बोले, ‘वो अभी ठीक हैं. ये चमत्कार है कि वो बिना हानि के बच निकलीं. ओम साई राम.’§सोनू सूद की पत्नी, सोनाली सूद मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में घायल हो गईं. उनके करीबी बता रहे हैं कि कल यानी 24 मार्च को सोनाली का एक्सीडेंट हुआ था. लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं है.

