֍:जानें क्या हैं यूपी के मंडी भाव?§ֆ:उत्तर प्रदेश की मंडियों में अलग-अलग दाम जिलों के हिसाब से चल रहे हैं. इसमें अलीगढ़ मंडी में न्यूनतम दाम 900 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम दाम 1100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं. इसी तरह बहराइच मंडी में 1075-1200 रुपये प्रति क्विंटल, बरेली में 1000-1100 रुपये प्रति क्विंटल, दादरी मंडी में 980-1220 रुपये प्रति क्विंटल और लखन मंडी में 1080-1180 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव चल रहे हैं.§֍:*यह कीमतें 25 मार्च 2025 के अनुसार दी गई हैं.§ֆ:§֍:अन्य राज्यों में क्या हैं भाव?§ֆ:अन्य राज्यों की बात करें तो मध्य प्रदेश की शाजापुर मंडी में सबसे कम भाव मिल रहा है, यहां 400 रुपये प्रति क्विंटल का भाव है. वहीं, पिपरिया मंडी में सबसे ज्यादा 1800 रुपये प्रति क्विंटल का भाव है. इसी तरह महाराष्ट्र की अहमदनगर मंडी में सबसे कम 500 रुपये दाम हैं और सबसे अधिक भी इसी मंडी में 2500 रुपये प्रति क्विंटल हैं. हरियाणा की सिरसा मंडी में सबसे कम 400 रुपये प्रति क्विंटल भाव रहा और बहादुरगढ़ मंडी में 1000 रुपये प्रति क्विंटल यानि सबसे अधिक भाव रहा.§देश के कई राज्यों में आलू का मंडी भाव गिरावट की ओर इशारा कर रहा है. इसमें आलू की नई उपज बाजारों और मंडियों में अदिक मात्रा में आ रही है. इसी वजह से ग्राहकों को सस्ते में आलू मिल रहा है. इससे किसानों का कुछ खास फायदा नहीं हो रहा है क्योंकि ग्राहकों को मिलने वाले दाम से किसानों को मिलने वाला भाव बहुत कम है.

