֍:Bihar Board 12th Result 2025: इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट§ֆ:बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की जांच करने के लिए परीक्षार्थियों को सबसे पहले स्टूडेंट्स को interresult2025.com या interbiharboard.com पर जाएं।अब यहां होमपेज पर उपलब्ध इंटर रिजल्ट लिंक खोलें। इसके बाद, अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें। सबमिट करें और अपना रिजल्ट देखें। रिजल्ट की जांच करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।§बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी हो चुका है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। 86.5 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं, अगर लास्ट ईयर की बात करें, तो साल 2024 में सबसे ज्यादा बेहतर रिजल्ट रहा था। पिछले साल 87.21% छात्र-छात्राएं पास हुए थे। वहीं,साल 2023 में 83.73% और वर्ष 2022 में 80.15 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। इसके अलावा, साल 2021 में 78.04% ही स्टूडेंट्स ने 12वीं का एग्जाम क्लीयर किया था।

