֍:इन राज्यों में हुई बारिश§֍:§ֆ:बीते दिन तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की सूचना मिली है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की सूचना मिली है. ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलीं. IMD ने 27 मार्च तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में आंधी, बिजली गिरने के साथ छिटपुट से लेकर हल्की/मध्यम बारिश की संभावना जताई है. 25-27 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश और 26 और 27 मार्च को उत्तराखंड में बारिश की संभावना है. 26 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना है. §֍:यूपी में बरसेगा सूरज का कहर§ֆ:अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है. अगले 4-5 दिनों के दौरान पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है. 25 मार्च की शाम तक गुजरात में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. 25 मार्च को गुजरात राज्य के तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर गर्म और नम मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 27 और 28 मार्च को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में मौसम गर्म और नम रहने की संभावना है.§मार्च की शुरुआत से ही गर्मीयों क आगाज हो गया था. हालांकि, कुछ दिनों तक हालात सामान्य रहे लेकिन मार्च के अंत आते-आते गर्मी चरम पर पहुंच रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 25 मार्च को प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें काफी कमी आएगी. प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों की बात करें तो इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल आते हैं. इन राज्यों में आईएमडी ने 25 मार्च यानी मंगलवार को गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना जताई है.

