֍:एनिमल जैसी फिल्म करना चाहते हैं सनी देओल §ֆ:सनी की फिल्म जाट का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया. ये पहली बार है जब सनी साउथ मूल की किसी फिल्म में कास्ट किए गए हैं. ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बातचीत में सनी ने बॉबी के अबरार कैरेक्टर को प्ले करने की अपनी इच्छा जाहिर की. §֍:अबरार का रोल निभाना चाहते हैं सनी§ֆ:सनी बोले- मैं एक एक्टर के रूप में वो भूमिका निभाना पसंद करूंगा. मैं इसे निगेटिव नहीं कहूंगा, मैं इसे एक कैरेक्टर कहूंगा और जाहिर तौर पर, मैं ऐसा करना पसंद करूंगा. मैं इसे ना नहीं कहूंगा. लेकिन फिर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को मुझे इस तरह की भूमिका में लेने की हिम्मत होनी चाहिए. वो कहेंगे कि दर्शक मुझे इस तरह की भूमिका में स्वीकार नहीं करेंगे और यहीं मैं फंस जाता हूं.§सनी देओल इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं. आज भी उनके लाखों चाहने वाले हैं जो उन्हें अलग-अलग किरदार में देखना पसंद करते हैं. लेकिन सनी को छोटे भाई बॉबी देओल की फिल्म एनिमल बहुत पसंद आई, वो उसमें निभाया बॉबी का कैरेक्टर प्ले करने की चाहत रखते हैं. इसके लिए उन्होंने मेकर्स को चैलेंज तक कर दिया है कि किसी में हिम्मत हो तो कास्ट करे.

