֍:सरसों खरीद के लिए मंजूरी§ֆ:कृषि मंत्रालय ने सदेश के कई राज्यों को सरसों खरीद की मंजूरी दी है. इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, असम और छत्तीसगढ़ शामिल हैं. मंत्रालय ने चालू रबी सीजन में इन राज्यों से कुल 15 लाख टन सरसों की खरीद को मंजूरी दी है.§֍:सरसों की खरीद का आंकड़ा§ֆ:• मध्य प्रदेश: इस राज्य में सरसों की 4.9 लाख टन से अधिक मात्रा की खरीद को मंजूरी दी गई है.
• उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में 4.79 लाख टन से अधिक सरसों की खरीद की योजना बनाई गई है.
• हरियाणा: हरियाणा में 3.36 लाख टन से अधिक सरसों की खरीद की जाएगी.
• गुजरात: गुजरात में 1.29 लाख टन सरसों की खरीद की मंजूरी मिली है.
• छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में 3,050 लाख टन सरसों की खरीद की जाएगी.
• असम: असम में 62,744 टन सरसों की खरीद का लक्ष्य रखा गया है.
§केंद्र सरकार ने चालू रबी मार्केटिंग सीजन में हरियाणा और असम जैसे राज्यों में सरसों खरीद प्रक्रिया को शुरु कर दिया है. भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ के अनुसार, 20 मार्च तक इन दोनों राज्यों से कुल 864 टन से अधिक सरसों की खरीद की जा चुकी है. यह कदम किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरसों की बिक्री का अवसर देता है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद है.

