֍:30 मार्च को नागपुर जाएंगे पीएम§ֆ:सूत्रों का कहना है कि नए अध्यक्ष की घोषणा अगले महीने दूसरे सप्ताह में होगी. प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद 30 मार्च को पीएम मोदी नागपुर जाएंगे. इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत से उनकी मुलाकात संभव है. इसके बाद पीएम 2-4 अप्रैल तक बैंकॉक में होने वाली बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और 5 अप्रैल को श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे. इसी बीच करीब 8 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा होगी. §अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक भाजपा को अपना नया अध्यक्ष मिल सकता है. बेंगलूरू में तीन दिवसीय प्रतिनिधी सभा की बैठक के अगले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. भाजपी बीते कुछ महीनों से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है. अब 14 राज्यों के संगठन चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष की अब बस औपचारिक घोषणा बाकी है. बता दें कि वर्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पिछले 13 महीनों से उनके पद पर विस्तार दिया जा रहा है.

