֍:400 किसानों की होगी रिहाई §ֆ:आईजी ने कहा कि इसके अलावा हमने एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है. कोई भी किसान जिसे अपने सामान को लेकर किसी भी तरह की शिकायत है, वह उनसे संपर्क कर सकता है और उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा.§֍:पंजाब पुलिस ने किया था गिरफ्तार §ֆ:बता दें कि पंजाब सरकार 19 मार्च को अचानक किसानों पर सख्त होती नजर आई. शंभू-खनौरी बार्डर पर एक साल से ज्यादा समय से चल रहे आंदोलन पर पंजाब पुलिस एक्शन में आ गई और किसानों के अड्डों को बुलडोजर से नेस्तनाबूद कर दिया. ये एक्शन तब हुआ जब केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और किसान संगठनों के बीच चंडीगढ़ में सातवें दौर की बातचीत हुई थी. इसके तत्काल बाद पंजाब सरकार ने संगठन के प्रमुख किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटडा और अन्य को हिरासत में ले लिया. अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को घनास्थल से जालंधर अस्पताल ले जाया गया.§पंजाब में बीते दिनों हिरासत में लिए गए करीब 400 किसानों को आज यानी सोमवार को रिहा किया जाएगा. पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज करीब 400 किसान रिहा किए जाएंगे. 19 मार्च से अब तक करीब 1400 किसान हिरासत में लिए गए थे. इनमें से 800 किसानों को रिहा कर दिया गया है. इसके अलावा पंजाब के सीएम ने फैसला किया है कि महिलाओं, दिव्यांगों, मेडिकल समस्याओं वाले किसानों और 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को तुरंत रिहा किया जाएगा. आज करीब 400 किसानों को रिहा किया जाएगा.

