֍:उगराहां ने कही ये बात§ֆ:उगराहां ने कहा कि हमने 19 तारीख को बैठक की तो हमारे साथी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, अब आज की बैठक में जाएंगे तो क्या गांरटी है कि हमें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. हमारे साथी हड़ताल पर चले गए हैं और दोबारा आने पर उनका सामान आज भी फेंक दिया जाता है. हम जानते हैं कि बैठक से ही समस्या का समाधान होगा, लेकिन ऐसे में हम बैठक में नहीं जायेंगे.§֍:किसान हिरासत में..§ֆ:इससे पहले 3 मार्च को किसान यूनियनों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री मान बैठक छोड़कर चले गए थे. जिसके बाद यूनियनों को आंदोलन के लिए चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं मिला, इसके बाद शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हो रहे आंदोललन पर पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई किसानों को हिरासत में लिया. हालांकि, ये कार्रवाई अलग-अलग यूनियनों और नेताओं पर थी. §पंजाब सरकार के कृषि मंत्री ने आज यानि 21 मार्च की शाम 4 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में SKM पंजाब चैप्टर और BKU और उगराहां समूह के नेताओं की बैठक बुलाई. इसकी अगुवाई कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां करने वाले हैं. बैठक को लेकर जोगिंदर सिंह उगराहां ने पंजाब सरकार की 21वीं बैठक में जाने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे किसान संगठन इस बैठक का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में बैठक आयोजित करने का कोई औचित्य नहीं है.

