֍:जानें क्या है मंडियों में भाव?§ֆ:देशभर की प्याज मंडियों में दाम काफी नीचे चल रहे हैं. महाराष्ट्र में स्थित नागपुर मंडी में लाल वैरायटी की प्याज की कीमत न्यूनतम कीमत 1000 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर अधिकतम 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रही है. इसी तरह पुणे में लोकल वैरायटी 1000-1800, मंगल वेधा में 300-1700, कल्याण मंडी में 1200-1500, कलवन में 555-1800,येवला में 300-1381, भुसावल में 1000-1500, सांगली में 500-1900 और चंद्रपुर मंडी में 1200-2000 रुपये प्रति क्विंटल तक की कीमत चल रही है.§֍:बाकी मंडियों में क्या हैं दाम?§ֆ:प्याज की कीमत अन्य राज्यों में बढ़त पर हैं. बिहार की बाराहाट मंडी में 2600-3000, झंझारपुर मंडी में 2600-2800, जयनगर मंडी में 3800-4000, कोचस मंडी में 2200-2400, गुजरात की विसावदर मंडी में 400-580, जैतपुर में 605-1580, हरियाणा की फतेहाबाद मंडी में 2500-2800, पानीपत मंडी में 1000-1800, रेवाड़ी मंडी में 1000-2800, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की मंडी में 2000-2600 रुपये तक दाम चल रहे हैं.§देश के लगभग सभी राज्यों में प्याज की खेती बंपर रिकॉर्ड से होने का अनुमान है. ऐसा इसलिए क्योंकि रबी सीजन में प्याज की बुवाई में रिकॉर्ड दर्ज किया गया. ऐसे में उत्पादन बढ़ने से बाजार में आवक ज्यादा हो रही है और किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे हैं. पिछले महीने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल उत्पादन, रकबे और कीमतों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें उन्होंने प्याज के बंपर उत्पादन से पैदा होने वाली स्थिति को लेकर अधिकारियों को कहा था कि वे किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए कार्य करें. लेकिन मंडियों मेतं कीमतें गिरावट की ओर इशारा कर रही हैं.

