֍:लहसुन की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी §ֆ:जिले के सांवरी गांव पोनार निवासी युवा किसान राहुल देशमुख आधुनिक खेती करते हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खेती कर करोड़ों रुपए का मुनाफा कमाया है. उन्होंने पहली बार अपने खेतों में लहसुन लगाया है और उसकी देखरेख के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं.
§֍:कैमरे से हो रही लहसुन की निगरानी §ֆ:युवा किसान राहुल का कहना है कि सीसीटीवी के माध्यम से मजदूर काम करते दिखाई देते हैं. लहसुन महंगा है. चोरी का डर है, इसलिए भी कैमरे लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि आजकल तो सोलर वाला सीसीटीवी कैमरा आ गया है. इसमें बिजली की भी जरूरत नही होती.
किसान राहुल ने बताया, मेरे खेत में पहले चोरी भी हुई थी, उसके बाद कैमरे लगाए गए. मैंने 13 एकड़ में लहसुन की फसल लगाई. फायदा 1 करोड़ से ऊपर है और 25 लाख रुपये की लागत लगी है. लहसुन बिकने के लिए हैदराबाद जा रहा है.
§ֆ:राहुल ने बताया कि उनके पास कुल 35 एकड़ की खेती है. उसमें 16 एकड़ में टमाटर और 2 एकड़ में शिमला मिर्च, 13 एकड़ में लहसुन की फसल उगती है. मुख्य फसल लहसुन ही है. राहुल का कहना है कि जिस साल लहसून महंगा रहता है, उसी समय लहसुन लगाते हैं. जून में लहसुन के रेट ज्यादा हैं तो ही हम लगाते हैं. जमीन को भी रेस्ट चाहिए. एक ही जगह पर बार बार लहसुन नहीं लगता. आने वाले साल में भी लहसुन महंगा ही रहेगा.
§मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में लहसुन उत्पादक किसान बेहद खुश हैं, क्योंकि किसानों का लहसुन खेतों से ही 300 रुपये किलो के हिसाब से जगह पर ही थोक व्यापारी खरीद रहे हैं. और यही लहसुन बाजार में 400 रुपये किलो बाजार में बिक रहा है. इस बार किसानों को लहसुन से करोड़ो रुपये का फायदा हो रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि लहसुन की फसल की देखरेख के लिए खेतो में किसानों ने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं. नजर रखी जा रही है कि लहसुन की कोई चोरी तो नहीं कर रहा.

