֍:ऐसे मंगाएं बीज§ֆ:राष्ट्रीय बीज निगम पशुपालकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन कई बीज की उलब्धता करा रहा है. इसी में ज्वार के बीज भी ऑनलाइन माध्यम से किसानों तक पहुंच रहे हैं. पोषक तत्वों से भरपूर CSV-33MF किस्म के बीज बेचे जा रहे हैं. इसको आप ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. यहां किसानों को कई अन्य प्रकार की फसलों के बीज और पौधे भी आसानी से मिल जाएंगे. किसान इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं.§֍:कितनी है कीमत?§ֆ:ज्वार के बीज की कीमत की बात करें तो 1 किलो का पैकेट फिलहाल 23 फीसदी की छूट के साथ 550 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा. इसे खरीद कर आप आसानी से अपने पशुओं को संतुलित आहार वाला ज्वार का चारा खिला सकते हैं और बाल्टी भरकर दूध ले सकते हैं.§֍:ऐसे करें खेती§ֆ:अगर आपको ज्वार की खेती करनी है तो उसकी बुवाई छिड़काव या सीडड्रिल विधि से ही करें. वहीं, खेत तैयार करते समय उर्वरक का प्रयोग मिट्टी के परीक्षणों के आधार पर करें. सामान्य तौर पर 80-100 किलोग्राम नाइट्रोजन, 40 किलोग्राम फास्फोरस और 20 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर से खेत में डालें. ध्यान देने वाली बात यह है कि नाइट्रोजन की दो तिहाई मात्रा और फास्फोरस और पोटाश की पूरी मात्रा बुआई के समय खेत में डालना डालें. इसके बाद बीज की बुवाई कर दें. फिर 55 से 60 दिन में चारा काटने लायक हो जाएगा.§किसान अक्सर पशुपालन के दौरान खेत से ही चारा व्यवस्था कर लेते हैं. ऐसे में पशुओं को ताजा और हरे चारे की कमी नहीं होती. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आएरन, कैल्शियम, मैगनीशियम, आदि मिल जाता है. ऐसे में पशुओं के लिए ज्वार का चारा काफी अच्छा माना गया है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद करते हैं. ऐसे में किसानों को ज्वार की खेती करने से काफी लाभ मिल सकते हैं.

