֍:किस को डेट कर रहे आमिर खान §ֆ:गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की बिजनेसवूमन हैं और उनका 6 साल का बेटा है। वह एक्टर आमिर खान को दो दशकों से जानती हैं लेकिन रिश्ते में 18 महीने पहले आई थीं। अब विक्रम भट्ट ने लाइफ के इस पड़ाव पर प्यार में पड़ने को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने ‘ईटाइम्स’ से बातचीत में कहा, ‘अगर मैं 50 की उम्र में शादी कर सकता हूं तो आमिख खान 60 की उम्र में पार्टनर क्यों नहीं ढूंढ सकते?’§֍:आमिर खान के अफेयर पर विक्रम भट्ट§ֆ:विक्रम भट्ट ने कहा कि उम्र तो सिर्फ नंबर है, ‘खुशी पानी की कोई उम्र नहीं होती है। जैसे-जैसे लाइफ आगे बढ़ती है, खुशी पाने की कोई उम्र नहीं होती। जैसे-जैसे जीवन आगे बढ़ता है, यह किसी रिश्ते और सेक्सुअलिटी के बारे में नहीं रह जाता। यह अकेलेपन के बजाय साथी के बारे में ज्यादा होता है। आपका हाथ थामने वाला कोई हो, आपको समझने वाला कोई हो, कोई ऐसा हो जो कहे कि सब ठीक हो जाएगा।’§आमिर खान की उम्र 60 साल है। दो पत्नियों से तलाक और तीन बच्चों के पिता बनने के बाद अब वह गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। बीते दिन अपने बर्थडे पर उन्होंने गर्लफ्रेंड से सभी को रूबरू करवाया था। जिसके बाद सभी लोग उनके बारे में बातें करने लगे। अब फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने भी एक्टर के इस रिश्ते पर अपनी राय दी है।

