֍:जानें कितनी है आज की कमाई?§ֆ:लक्ष्मण उतेकर द्वारा निदेशित की गई और विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना द्वारा अभिनीत ‘छावा’ का पिछला दिन सिनेमाघरों में पांचवां मंगलवार रहा. आंकड़ों के अनुसार, छावा ने आज अपने 33वें द्न बॉक्स ऑफिस पर 2.02 करोड़ रुपये की कमाई की. बीते दिन की कमाई के अनुसार, इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई. बीते रविवार को फिल्म ने 2.65 करोड़ की कमाई की थी. छावा की कुल कमाई 567.32 करोड़ रुप. हगो चुकी है. चौथे हफ्ते के दौरान ही फिल्म ने 500 करोड़ का लक्ष्य पूरा कर दिया था. इसी के साथ फिल्म ने ‘गदर 2’ और ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. ‘छावा’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ‘स्त्री 2’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ने की ओर बढ़ रही है. बता दें कि राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ ने 597.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.§सिनेमा हॉल में ट्रेंडिंग पर चल रही विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली और अभी तक बरकरार है. फिल्म पहले ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. अब धीरे-धीरे कमाई के मामले में आगे बढ़ती जा रही है. ‘छावा’ पहले ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. अब सवाल खड़ा हो रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली ‘स्त्री 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं?

