֍:दिल्ली में तेज हवाएं§ֆ:मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवा चलने का अनुमान लगाया है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. गुरुवार से तापमान में कमी और बढ़ोतरी जारी रहेगी. वहीं, इस हफ्ते 19-37 डिग्री तापमान रहने की संभावना है. ऐसे में गर्मी में अजाफा होगा और बारिश की कोई स्थिति नहीं बन रही है.§֍:राजस्थान में बदला मौसम§ֆ:राजस्थान के कई इलाकों में मौसम में बदलाव हो रहा है. यहां बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 मार्च को राज्य के उत्तरी भागों में एक बार फिर बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. ऐसे में बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती है.§֍:इन राज्यों में बारिश §ֆ:मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार तक बारिश होने की संभावना जताई है. राज्य में मंगलवार से पिछले दिन तक मौसम शुष्क था. पंडोह, चंबा और डलहौजी में हल्की बारिश हुई जबकि कांगड़ा में गरज के साथ बारिश हुई. वहीं, मौसम विभाग ने लाहौल और स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचे इलाकों के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार से शुक्रवार तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है. वहीं, अगले 7 दिनों के दौरान असम, मेघालय नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बादल गरजने, हवा चलने और छिटपुट से लेकर हल्की, मध्यम बारिश की स्थिति बन रही है. §फरवरी के अंत से ही गर्मियों का सिलसिला दिखने लगा था. मार्च के मध्य और होली के त्योहार के बाद से ही गर्मियां शुरु हो गईं. वहीं, कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी है. दूसरी तरफ पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने मिल रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसार में आगामी दिनों मे तेज हवाएं चलने की संभावाना है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड में बारिश के आसार जताए गए हैं. 20 मार्च के बाद उत्तर भारत में बेहद गर्मी महसूस होगी. हालांकि सुबह के समय मौसम का मिजाज थोड़ा नर्म रहेगा.

