֍:इन राज्यों में बारिश§ֆ:पिछले दिन अरुणाचल प्रदेश, असम, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा, बर्फबारी हुई. पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई. हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर तेज़ हवाएं चलने की भी जानकारी सामने आई है. §֍:दिल्ली में हवाओं का जोर§ֆ:IMD ने राष्ट्री य राजधानी दिल्ली में आज और कल तेज हवा चलने का अनुमान जताया है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. इलाके के न्यूूनतम तापमान की बात करें तो यह 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, कल बुधवार को न्यूननतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अुनमान है. गुरुवार से तापमान में कमी और बढ़ोतरी जारी रहेगी. इस हफ्ते न्यूबनतम तापमान 19 डिग्री रह सकते है. §भारत में मौसम का मिजाज गर्मी की ओर बढ़ रहा है. अब कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति भी देखने मिल रही है. इसी के साथ कई जगाहों पर बारिश तो कहीं बर्फबारी की संभावानाएं बन रही हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर कहा कि आज से पूर्वी भारत में लू की स्थिति में कमी आने की संबावाना है. 19-23 मार्च के दौरान पूर्वी मध्य भारत में आंधी, बिजली, तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, 20 और 21 मार्च को इस क्षेत्र में ज्याचदा से ज्या्दा आंधी, बिजली, हवा और बारिश होने की आशंका है. वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में आंधी, तेज हवा और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

