UP, आगरा: एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान तीन घरों में अवैध रूप से पशुओं का कटान किया जा रहा था। पशुओं की चर्बी से देसी घी बनाया जा रहा था। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके से चर्बी से बने घी के टिन , पशुओं की खाल और मांस बरामद किया गया है।

