֍:कुपवाड़ा में सेना का बड़ा एक्शन §ֆ:जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया है। आतंकियों की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और मौके से भाग निकले।§कुपवाड़ा: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खुफ़िया सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस दौरान सेना ने 2 से 3 आंतकियों को घेल लिया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की थी। रविवार को उत्तरी कश्मीर के इस ज़िले में एक आईईडी मिला। ये बम नारिकूट के जंगलों में छिपाकर रखा गया था। जंगल में सड़क किनारे उन्हें ये बम मिला। फिर उसे निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि आतंकी सुरक्षाबलों पर हमला करके शांति भंग करना चाहते थे। वे लगातार ऐसी साज़िशें रच रहे हैं।

