֍:दिल्ली में कैसा है मौसम?§ֆ:दिल्ली में त्योहार के बाद से ही मौसम में बदलाव हो गया है. रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR में 17 और 18 मार्च को भी तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है. इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटा हवा की रफ्तार रह सकती है. इसके अलावा 19 और 20 मार्च को भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है.§֍:लू का अलर्ट जारी§ֆ:मौसम विभाग की ओर से इस बार होली के बाद से ही मौसम में काफी बदलाव बताए गए. एक तरफ केरल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. तमिलनाडु में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 16 से 18 मार्च के बीच लू का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना में 17 मार्च और कर्नाटक में 18-20 मार्च को लू का अलर्ट जारी किया गया है.§֍:उत्तराखंड में बारिश§ֆ:आईएमडी ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. हरिद्वार, चंपावत और नैनीताल में भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं. राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा मौसम विभाग ने देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. §देश में मौसमी बदलाव जारी है. नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में दिख रहा है. देश के कई हिस्सों में आज बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार आज, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, एमपी और राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

