֍:बिहार में बढ़ते पुलिस पर हमले §ֆ:जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में शुक्रवार को दो गुट भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर झगड़ा छुड़ाने पहुंची। इस दौरान एएसआई संतोष कुमार पर बदमाशों ने कटारी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती करा गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान एएसआई ने दम तोड़ तोड़ दिया। मृत जमादार संतोष कुमार भभुआ के रहने वाले थे।
§֍:एएसआई की हत्या में 5 लोगों की गिरफ्तारी
§ֆ:मुंगेर पुलिस ने शनिवार को बताया कि सुबह 10 बजे एएसआई की हत्या के मुख्य आरोपी रणवीर कुमार समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिसकर्मी पर हमला करने के बाद से सभी घर छोड़कर फरार थे। उन पर हत्या का मुकदमा चलाया जाएगा।
§बिहार में पुलिस पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 3 दिनों के भीतर राज्य में दो पुलिस वालों की हत्या कर दी गई है। मुंगेर जिले में दो गुटों का झगड़ा छुड़ाने गए ASI संतोष कुमार पर भीड़ ने धारदार हथियार से शुक्रवार को हमला कर दिया था। पटना में इलाज के दौरान जमादार ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 5 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले, बुधवार को अररिया जिले में अपराधी को पकड़ने गए एएसआई राजीव कुमार मल्ल की हत्या कर दी गई थी।

