֍:पंजाब पुलिस और किसानों के बीच झड़प §ֆ:किसानों की ओर से जारी एक वीडियो में देखा जा सकता है कि खेत में पुलिस और किसानों का हुजूम आमने-सामने है. किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं. प्रशासन की तरफ से खेत में एक बड़ी मशीन उतारी गई है. खेतों में पुलिस का भारी बल तैनात है जो किसानों को आगे की तरफ खदेड़ रहा है.§֍:जानें क्यों मचा बवाल ?§ֆ:वीडियो में पुलिस को बल प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है. साथ ही भारी मशीन खेतों में आगे की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. पुलिस को रोकने के लिए किसानों को दल खेतों में बैठ गया, लेकिन पुलिस ने किसानों को वहां से उठाकर बाहर कर दिया. सड़कों पर भी पुलिस और किसानों के बीच हाथापाई हुई जिससे ट्रैफिक जाम लग गया. बाद में किसानों और पुलिस में बातचीत के बाद मामला शांत कराया गया.§֍:किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी §ֆ:किसान हाथों में झंडा लिए विरोध प्रदर्शन करते देखे गए. उन्होंने सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए. यहां तक कि प्रशासन की गाड़ी को जबरन रोक दिया. इस दौरान भी पुलिस और किसानों के बीच झड़प देखी गई. प्राप्त सूचना के मुताबिक, इस पूरी घटना में 7 किसान घायल बताए जा रहे हैं.§दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाईवे के लिए मंगलवार को भूमि अधिग्रहण को लेकर पंजाब के गुरदासपुर में किसानों और पंजाब पुलिस के बीच झड़प हो गई. किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी जमीन पर बल प्रयोग किया और अनुचित मुआवजा दिया. किसानों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. जम्मू कटरा एक्सप्रेसवे पर कब्जा लेने के दौरान किसानों और प्रशासन के बीच झड़प हुई जिसमें 7 किसान घायल हो गए.

