֍:गाजीपुर में युवक क गोली मारकर हत्या §ֆ:AAP MLA कुलदीप कुमार ने कहा, बहुत दुःख के साथ आज यह बताना पड़ रहा है कि दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. गृह मंत्री द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर बैठक के बावजूद आज दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त है. मेरी विधानसभा (कोंडली) के गाजीपुर में आज सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई लेकिन सीएम रेखा गुप्ता पूरी तरह से मौन हैं. आज दिन दहाड़े लूट, हत्या, चोरी हो रही है, डबल इंजन सरकार क्या काम कर रही है.
§֍:’सुरक्षित माहौल कैसे मिलेगा’§ֆ:कुलदीप ने आगे कहा, मैं रेखा गुप्ता से कहना चाहता हूं कि आपने बहुत विजिट कर लिया. यह बताइए कि लोगों को सुरक्षित माहौल कैसे मिलेगा. मैं अपने इलाके के लोगों के साथ सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात के लिए आज समय मांगूंगा. आज उन्हें पत्र लिख रहा हूं. दो हफ्ते पहले भी हमारे इलाके में दो लोगों की हत्या की गई थी.§दिल्ली के गाजीपुर में रविवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. स्थानीय नागरिकों ने नेशनल हाइवे-9 को जाम कर दिया. ऐसे आनंद विहार समेत कई मार्गों पर भीषण जाम लग गया. इस बीच, अब राजनीति भी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने बीजेपी सरकार को घेरा है और दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का आरोप लगाया है.

