ֆ:§֍:1 करोड़ का समान जब्त§ֆ:नगर निगम ने दावा किया था कि 50 लाख रुपये टैक्स भुगतान में से 7.75 लाख रुपये जमा करने पर समान को जब्त किया गया. इसक लेकर मेयर-इन-काउंसिल के मेंबर निरंजन सिंह चौहान गुड्डू ने बताया कि एंटरटेनमेंट टैक्स का पूरा भुगतान न करने के कारण कॉन्सर्ट का समान जब्त किया गया. उन्होंने कहा कि टीम ने कॉन्सर्ट को होने से नहीं रोका क्योंकि लोगों ने टिकट खरीद लिए थे. लेकिन अगले ही दन रविवार को सुबह अधिकारियो ने कार्रवाई की.§֍:कितने की बिकीं टिकटें?§ֆ:नगर निगम की ओर से बताया गया कि GST पोर्टल के अनुसार, हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए 3 करोड़ 28 लाख रुपये से ज्यादा क टिकट बिके थे. इसलिए इस रकम का 10 पर्सेंट एंटरटेनमेंट टैक्स और Amusement Tax पहले जमा कराना था. डबकि ऑर्गनाइजर्स ने कहा कि असल में 80 लाख रुपये के टिकट बिके थे. जिसमें से कई टिकट कॉम्प्लीमेंट्री पास के रूप में बांटे गए थे. इससे शो को कोई फायदा नहीं हुआ. अब पुलिस ने सभी से दस्तावेज मांगे हैं, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.§मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह का इंडिया टूर जारी है. हाल ही में उनका एक प्रोग्राम इंदौर में हुआ, जो मात्र 1.5 घंटे तक चला. इससे फैंस नाराज हुए क्योंकि उन्हें इतने जल्द खत्म होने की उम्मीद नहीं थी. इसके पीछे वजह नगर निगम द्वारा सारा कॉन्सर्ट का समान जब्त करना था. कॉन्सर्ट के जब्त हुए समान की कीमत 1 करोड़ रुपये थी और उसे वापस पाने के लिए सिंगर को लाखों रुपये का टैक्स भरना पड़ा. इंदौर में कॉन्सर्ट ऑर्गनाइजर्स से नगर निगम ने 50 लाख रुपये बतौर टैक्स मांगे थे. लेकिन आयोजकों ने पौने 8 लाख रुपये पहले ही दे दिए. लेकिन शनिवार 8 मार्च को नगर निगम की टीम फिर से इवेंट में पहुंची और साउंड सिस्टम अपने कब्जे में ले लिया. टीम ने हनी सिंह के ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ के ऑर्गनाइजर्स को एंटरटेनमेंट टैक्स का नोटिस दिया है.

