֍:IIFA Awards 2025 §ֆ:चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल क्रिकेट मैच के बावजूद जेईसीसी मैदान सिनेप्रेमियों से भरा हुआ था। शो की मेजबानी अभिनेता कार्तिक आर्यन और फिल्म निर्माता करण जौहर ने की।§֍:राजस्थान के सीएम रहे मौजूद§ֆ:अवॉर्ड की शुरुआत करण जौहर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भेजे गए संदेश को पढ़कर की, जिसमें लिखा था- ‘सिनेमा कहानी कहने का भारत के शक्तिशाली माध्यमों में से एक है, जो दुनिया तक हमारे देश की समृद्ध विरासत, विविध संस्कृति और विकसित होते सामाजिक परिदृश्य को दिखा रहा है। कलात्मक बुद्धिमत्ता के जरिए भारतीय सिनेमा वैश्विक दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इसके साथ ही समृद्ध कहानियां कहने की परंपरा ने अलग-अलग संस्कृतियों के बीच के अंतर को कम करने के लिए पुल का काम किया है। हमने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री का प्रचार करने के साथ ही इसे सपोर्ट किया है, आगे भी करते रहेंगे।’ इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद रहे।
§गुलाबी ठंड के बीच रविवार शाम को जयपुर एक्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित 25वें आइफा अवॉर्ड समारोह में फिल्म लापता लेडीज ने बाजी मारी। फिल्म ने अलग-अलग श्रेणी में दस अवॉर्ड जीते।

