֍:सीएम योगी ने दी कई सौगातें§ֆ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की जनता को शिक्षा, चिकित्सा व खेल की सुविधाएं दिलाने का खाका खींच दिया। क्षेत्रीय विधायक तेजपाल नागर की मांग पर उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज, 100 बेड के चिकित्सालय के निर्माण, आइटीआई और खेल स्टेडियम की मंजूरी दी।
§ֆ:जनसभा को करीब 30 मिनट संबोधित किया। महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य प्रदान करने के लिए खुद को सौभाग्य शाली बताया।§पिछले करीब छह वर्षों से सर्किल रेट का इंतजार कर रहे गौतमबुद्ध नगर के किसानों को मुख्यमंत्री होली से पहले खुशखबरी दे गए। शनिवार को दादरी स्थित एनटीपीसी परिसर में जनसभा में उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि जिले में सर्किल रेट कई वर्षों से नहीं बढ़ा है। सर्किल रेट बढ़ेगा। किसानों की हर समस्या प्राथमिकता से हल होगी।

