֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में सुबह-शाम ठंड और दोपहर में तेज धूप देखने मिल रही है. पिछले शुक्रवार के बाद इसमें बड़ा बदलाव देखने मिला है. साथ ही तापमान में बढ़ोतरी जारी है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार होली के दिन दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में हल्की बारिश होगी. इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है. §֍:पहाडों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट§ֆ:मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फाबारी का अलर्ट जारी किया हुआ है. इन राज्यों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद शामिल हैं. 11 मार्च को भी तेज बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं. इसके अलावा 13 और 14 मार्च को भी बारिश और बर्फ गिरने की संभावना है, जिससे तापमान में फिर से गिरावट आएगी और दिन में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी. यही हाल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हो सकता है. पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 से 15 मार्च के बीच फिर से सक्रिय होगा. इससे एक और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. पहले हुई भारी बर्फबारी और इस आगामी बर्फबारी के चलते पहाड़ों पर अभी ठंड का दौर जारी रहने वाला है. बता दें कि ताजा बर्फबारी से किसानों को तो राहत मिली है लेकिन भूस्खलन जैसी स्थितियों से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है.§֍:इन राज्यों में हीटवेव§ֆ:गुजरात के कुछ हिस्सों में दिन का चापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया. रविवार क सबसे अधिक पारा राजकोट में रहा. यहां अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके बाद भुज में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. आईएमडी ने 10 से 12 मार्च के दौरान अगले 3 दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी कर दी है. इसके अलावा आईएमडी ने कहा कि ओडिशा में अगले चार से पांच दिनों के दौरान दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. इस अचानक बढ़े तापमान के कारण महाराष्ट्र के कई जिलों में लू जैसी स्थितियां बन सकती है. §देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कही बारिश तो कही बर्फबारी हो रही है. वहीं, कुछ जगाहों पर मौसम साफ और लू की समस्या आ रही है. इसी के साथ नए पश्चिमी विभोक्ष ते प्रभाव से 14 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं. IMD ने होली यानि 14 मार्च को यूपी और दिल्ली में भी बारिश की संभावना जताई है. वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, असम, अरुणाचल-निकोबार में हल्की बारिश हो सकती है. गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ कोंकण और गोवा में आज लू का अलर्ट है.

