֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में मौसम लगातार बदलता देखने मिल रहा है. सुबह-शाम के समय हल्की ठंडक और दोपहर में कड़ाके की धूप देखने मिल रही है. तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन शुक्रवार के बाद बड़ा बदलाव देखने मिल सकता है. वहीं, होली के दिन दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है.§֍:इन राज्यों में बर्फबारी§ֆ:पहाड़ी राज्यों में एक नया पश्चिमी विभोक्ष 9-12 मार्च के बीच फिर से सक्रिय होगा. इससे एक और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. पहले हुई भारी बर्फबारी और इस आगामी बर्फबारी के चलते पहाड़ों पर अभी ठंड का दौर जारी रहने वाला है. §उत्तर भारत में तेज हवाएं चल रही हैं. ऐसे में अब तेज गर्मी के दस्तक देने के पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने होली तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं बताई है. लेकिन होली के दिन बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हो सकती है. IMD ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 9 मार्च से पश्चिमी विभोक्ष के फिर से एक्टिव होने से बर्फबारी का दौर शुरु होगा. साथ ही बिहार में 8-10 मार्च तक बज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट है. आईएमडी ने 9 मार्च से पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान समेत कई इलाकों में होली के दिन मौसम का मिजाज बदल सकता है.

