֍:लगातार मिल रहे बीज§ֆ:गुजरात राज्य बीज निगम “गुराबिनी” ब्रांड के माध्यम से लगातार किसानों को हाई क्वा9लिटी बीज उपलब्ध करा रहा है, जिससे बेहतर पैदावार और खेती के विकास में मदद मिल रही है. वर्ष 2023-24 में गुजरात राज्य बीज निगम ने 2.92 लाख क्विंटल बीज का उत्पादन किया और लगभग 2.62 लाख क्विंटल बीज किसानों को कुशलतापूर्वक बांटे.§गुजरात में किसानों के लिए कई कार्य होते रहते हैं. ऐसे में किसानों का तकनीकी क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है. इसी बीच गुजरात राज्य बीज निगम ने राज्य सीएम भूपेंद्र पटेल गुरुवार को गांधीनगर में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 10.65 करोड़ रुपये का लाभांश चेक दिया. गुजरात सरकार के कृषि मंत्री, किसान कल्याण और सहकारिता विभाग के तहत चलने वाले गुजरात राज्य बीज निगम लिमिटेड ने कृषि मंत्री राघवजीभाई पटेल, कृषि राज्य मंत्री बच्चूभाई खाबड़, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एमके दास, गुजरात राज्य बीज निगम की अध्यक्ष और अतिरिक्त मुख्य सचिव अंजू शर्मा और प्रबंध निदेशक पीएस रबारी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री को यह लाभांश चेक दिया.

