֍:UP में कितना है भाव?§ֆ:उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं. यहां महाराजगंज की आनंदनगर मंडी में न्यूनतम कीमत 2300 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है और अधिकतम कीमत 2400 रुपय् प्रति क्विंटल. इसी तरह प्रयागराज की लेड़ियारी मंडी में 2700-2900, हाथरस की सिकंदरा राव मंडी में 2650-2730, सीतापुर की लहरपुर मंडी में 2800-2810, अलीगढ़ की खैर मंडी में 2750-2950 और पीलीभीत की पूरनपुर मंडी में 2820-2910 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव चल रहे हैं.§֍:अन्य राज्यों की मंडियों में क्या हैं भाव?§ֆ:मध्य प्रदेश की बड़ा मलहरा मंडी में 2700-2725, मूंदी मंडी में 2300-2500, सैलाना मंडी में 2400-2500, महाराष्ट्र क जलगांव मंडी में 2500-2695, उमरेड़ मंडी में 2550-3200, राजस्थान की लालसोट मंडी में 2981-3159, कोटा मंडी में 2651-3100, गुजरात की जंबूसर मंडी में 2700-3300, बागसरा मंडी में 2310-2585 और उपलेटा मंडी में 2125-2445 रुपये प्रित क्विंटल तक भाव चल रहे हैं.§देशभर क मंडियों में नई फसल की आवक शुरु हो गई है. मगर गेहूं की फसल में कीमतें तेजी से ऊपर की ओर चढ़ती जा रही हैं. मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिए गेहूं का एमएसपी 2275 रुपये प्रति क्विंटल था. अब 2025-26 सीजन के लिए गेहूं का एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ कई राज्यों में किसानों को गेहूं का अच्छा भाव मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या हैं मंडियों में भाव?

